Terms And Condition

Book Donate Process

हमारी संस्था वंदे मातरम द प्राइड ऑफ़ नेशन ट्रस्ट की इस वेबसाइट पर आपका स्वागत है |
हमारी वेबसाइट के जरिये आर्थिक समस्या से जूझ रहे छात्रों के लिए पुस्तकें दान कर सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से
1. दान करने के लिए सबसे पहले आप रजिस्ट्रेशन करें।
2. रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें
3. अपनी पुस्तकों की सूचि डाल कर हमें पुस्तकें दान करें।
4. इसके बाद संस्था के प्रतिनिधि द्धारा आपसे फ़ोन पर सम्पर्क कर दान की गयी पुस्तकें प्राप्त करने के लिए समय और स्थान की पुष्टि की जाएगी।
5. उस समय में पुस्तकें तैयार रखें।
6. संस्था की तरफ से प्रतिनिधि द्धारा पुष्टि किये जाने के बाद आप के द्वारा बताए गए स्थान और समय पर उपस्थित हो कर पुस्तकें प्राप्त कर ली जायेंगी।
7. संस्था द्वारा पुस्तकों की रसीद तुरन्त ही दी जायेगी ।
संस्था द्धारा पुस्तकें प्राप्ति हेतु पुष्टि का ईमेल भी किया जायेगा एवं आपका फोटो सहित नाम ,स्थान और दान की गई पुस्तकों की सूचि इस वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी जो सदैव मौजूद रहेगी | भविष्य में जब भी वो पुस्तके किसी को दे दी जाएगी तो उस लाभार्थी के बारे में आपको बताया जायेगा और उस लाभार्थी का नाम दान सूचि में भी प्रकाशित होगा |

फ़ोन कॉल द्धारा
1. किस भी प्रकार की अच्छी व शिक्षाप्रद पुस्तकें रद्दी में ना बेचें, बल्कि संस्था को दान करें।
2. दान करने के लिए बस आपको एक फ़ोन कॉल करना है ।
3. ये बहुमूल्य पुस्तकें लेने हम आपके दरवाजे तक आएंगे।
4. दान करने के लिए +91-9352991600 मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल करने की जरूरत है ।
5. पुस्तकें लेने गाड़ी घर के दरवाजे पर आ जाएगी।
6. संस्था के प्रतिनिधि द्धारा आपसे दानकर्ता का नाम, पता, फोटो, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी लिया जायेगा।
7. संस्था द्धारा दानकर्ता को पुस्तकें प्राप्ति कर रसीद दी जाएगी ।
8. आपका फोटो सहित नाम ,स्थान और दान की गई पुस्तकों की सूचि इस वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी जो सदैव मौजूद रहेगी |
9. इसकी पुष्टि के लिए ईमेल भी किया जायेगा ।

कृपया दान करने की ओर कदम बढ़ाये | आपका ये फैसला किसी का जीवन सँवार सकता है |
"आपके लिए है जो रद्दी, वो पुस्तक है किसी की किस्मत बदलती"
सोचे नहीं दान करें |



Book Request Process

आर्थिक समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद छात्र/छात्रा या व्यक्ति वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें ले सकता हैं।

ऑनलाइन माध्यम से
1. इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।
2. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
3. संस्था के पास जो भी उस समय पुस्तकें उपलब्ध होंगी उन सभी की सूची आपको दिखाई देगी।
4. वहाँ से आप पुस्तकें चयन कर पुस्तकें प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
5. आवेदन में यह भी बताना होता है कि आप कितने समय के लिए पुस्तकें लेना चाहते हैं।
6. चयन की गयी पुस्तकों के अनुसार एक सुरक्षा राशि का भुगतान पुस्तकें लेने से पूर्व करना होता है।
7. सुरक्षा राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है ।
8. अगर आप पुस्तकें होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सुरक्षा राशि के साथ डिलीवरी चार्ज का भुगतान भी करना होगा।
9. आपके पते पर पुस्तकें संस्था द्धारा भेज दी जायेंगी।
नोट: अगर आप पुस्तकें कुरियर अथवा डाक के माध्यम से नहीं चाहते हैं तो आप संस्था के प्रतिनिधि से संपर्क कर पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन करते समय बाय हैंड (By Hand) का विकल्प चुनना होगा। आवेदन की स्लीप का प्रिंट निकाल कर संस्था के पते पर उपस्थित होकर पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा राशि का भुगतान, बाय हैंड (By Hand) पुस्तकें प्राप्त करते समय भी कर सकते हैं। आप द्वारा चयन की गयी पुस्तकें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित की जाती है। यदि आपसे पूर्व किसी अन्य ने उनके लिए आवेदन किया तो उसे दी जा सकती है।
10. अगर आप तय समय तक पुस्तकें वापस नहीं करते हैं तो संस्था द्धारा प्रत्येक पुस्तक का एक पूर्व निर्धारित किराया वसूला जायेगा।

सुरक्षा राशि का निर्धारण
1. प्रत्येक पुस्तक की सुरक्षा राशि का निर्धारण उस पुस्तक की अवस्था के अनुसार संस्था द्वारा निर्धारित किया गया है।
2. प्रत्येक पुस्तक की सुरक्षा राशि अलग अलग हो सकती है।
3. तय समय के बाद पुस्तकें वापस करने पर सुरक्षा राशि रिफंड (Refund) कर दी जाएगी।

आवश्यक निर्देश:
1. आपके द्वारा जितने समय तक पुस्तकें ली जाती हैं उस समय तक पुस्तकें वापसी कर दें।
2. ऐसा नहीं करने पर प्रत्येक पुस्तक का प्रत्येक अतिरिक्त दिन का किराया चार्ज किया जायेगा।
3. संस्था आपके द्वारा जमा किये गए सुरक्षा राशि में भी किराया समायोजित (एडजस्ट) कर सकती है।
4. समायोजित (एडजस्ट) करने के बाद शेष सुरक्षा राशि रिफंड कर दी जाएगी।
5. अगर किराया जमा की गयी सुरक्षा राशि से अधिक होता है तो सुरक्षा राशि से समायोजित (एडजस्ट) करने के बाद शेष किराया का भुगतान करना होगा।

विशेष:
1. जो भी व्यक्ति डोनेट की गयी पुस्तक/कें अथवा अन्य कोई भी सामग्री संस्था से ले जाता है वह उन पुस्तक/कों एवं सामग्री को सेल(बेचना) नहीं कर सकता है।
2. यदि वह ऐसा करता है तो संस्था द्धारा उस व्यक्ति से बेची गयी पुस्तक/कों एवं सामग्री की लागत वसूली जाएगी एवं भविष्य में वह व्यक्ति संस्था से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं कर सकेगा।
अधिक जानकारी के लिए संस्था के नंबर +91-9352991600 पर सम्पर्क करे ।